रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में किया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है। इस फैसले से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

गाड़ी संख्या 07051 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 07052 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को एक ट्रिप लगाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED