रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04068 नई दिल्ली से पटना और ट्रेन संख्या 04067 पटना से नई दिल्ली के बीच संचालित होगी।
यह विशेष ट्रेन 15 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से पटना के लिए तथा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी।
इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद जंक्शन, टूंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे। इसका संचालन अमृत भारत रेक से किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

