रेलवे द्वारा दिल्ली-सराय रोहिल्ला और रींगस जंक्शन के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04472 (दिल्ली-सराय रोहिल्ला–रींगस जंक्शन) 18 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04471 (रींगस जंक्शन–दिल्ली-सराय रोहिल्ला) का संचालन 19 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा।
दोनों दिशाओं में चलने वाली ये ट्रेनें दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, नारनौल और नीम का थाना स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।
इन ट्रेनों में अनारक्षित/सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेनों के ठहराव और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

