रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से बचाने के लिए छपरा जंक्शन और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05073/05074 छपरा जंक्शन–नई दिल्ली–छपरा जंक्शन विशेष रेलगाड़ी का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 05073 छपरा जंक्शन से 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 05074 नई दिल्ली से 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को एक फेरे के लिए संचालित होगी।
यह विशेष ट्रेन मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे जंक्शन, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज जंक्शन, पिपराइच, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन होते हुए छपरा और नई दिल्ली के बीच संचालित होगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी, 8 शयनयान श्रेणी, 2 साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, एक लगेज-सह-पावर कार और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

