रक्सौल जंक्शन से प्रतापनगर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रक्सौल जंक्शन से प्रतापनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 05583 रक्सौल जंक्शन–प्रतापनगर स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को संचालित होगी।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव सिकटा, नरकटियागंज जंक्शन, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, मक्सी जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, दाहोद और गोधरा जंक्शन पर होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED