छठ पर्व 2026 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने झंझारपुर और उधना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 05567 (झंझारपुर–उधना स्पेशल) का परिचालन 18 नवंबर 2026, बुधवार को किया जाएगा।
इस ट्रेन का ठहराव सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, नौगछिया, बरौनी, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नंदुरबार, वलसाड और उधना में होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ECR & RSB

