रेलवे ने जारी की पूजा स्पेशल ट्रेनों की सूची, 14 ट्रेनों के परिचालन की जानकारी साझा

छठ पर्व 2026 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की जानकारी साझा की गई है। रेलवे द्वारा जारी सूची में कुल 14 ट्रेनों के नंबर, उनके प्रारंभिक एवं गंतव्य स्टेशन, परिचालन के दिन और निर्धारित तिथियों का उल्लेख किया गया है।

ट्रेन संख्या 02563 बरौनी से नई दिल्ली और 02569 दरभंगा से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03230 पटना से खोरथा रोड के बीच प्रत्येक गुरुवार को 26 नवंबर तक, जबकि 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच प्रत्येक शुक्रवार को 27 नवंबर तक परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल के बीच शुक्रवार और रविवार को 29 नवंबर तक तथा 05575 सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच मंगलवार को 24 नवंबर तक चलेगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 02024 पटना से हावड़ा के बीच प्रत्येक रविवार को 29 नवंबर तक, 05506 सहरसा से पूर्णिया कोर्ट के बीच शुक्रवार और रविवार को 29 नवंबर तक तथा 05505 पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच सोमवार और बुधवार को 2 दिसंबर तक परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 02397 शेखपुरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच रविवार को 29 नवंबर तक और 03639 धनबाद से शुकुरबस्ती के बीच सोमवार एवं शुक्रवार को 30 नवंबर तक चलेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 03257 दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच रविवार को 29 नवंबर तक, 03253 पटना से चर्लपल्ली के बीच सोमवार एवं बुधवार को 30 नवंबर तक तथा 05557 रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच मंगलवार को 24 नवंबर तक परिचालित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED