रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और त्योहारों के दौरान उनके सफर को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
ट्रेन संख्या 03457 मालदा टाउन से शकूरबस्ती के बीच 18 नवंबर 2026 को संचालित होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03458 शकूरबस्ती से मालदा टाउन के बीच 19 नवंबर 2026 को चलेगी।
इस विशेष ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा।
यात्रियों के लिए ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित (एसी) कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

