मुंबई-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन सेवाओं का विस्तार, बुकिंग शुरू

रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए मुंबई और गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार किया है। इसके तहत ट्रेन नंबर 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से गोरखपुर और ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच संचालित होगी। दोनों ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी।

इन ट्रेनों का मौजूदा मार्ग, समय-सारणी, कोच संरचना, ठहराव, किराया और अन्य सुविधाएं पहले जैसी ही रहेंगी। यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। आरक्षित टिकट रेलवे आरक्षण केंद्रों और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। अनारक्षित कोच के टिकट यूटीएस सिस्टम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। यात्रियों को RailOne ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED