मधुपुर–गिरिडीह के बीच एक जोड़ी यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द

रेलवे ने मधुपुर बाईपास परियोजना के तहत पुल संख्या 6A (किमी 5/5 एवं 5/6 के बीच) पर विकास कार्य के लिए आसनसोल मंडल के मधुपुर–गिरिडीह रेलखंड में मधुपुर एवं जगदीशपुर स्टेशनों के बीच ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने की घोषणा की है।

रेलवे के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:40 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट, 8 नवंबर और 23 नवंबर 2026 को सुबह 10:10 बजे से शाम 4:20 बजे तक 6 घंटे 10 मिनट तथा 26 नवंबर 2026 को सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:40 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इन चारों दिनों में 53514 गिरिडीह–मधुपुर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद ब्लॉक शुरू किया जाएगा।

इसके परिणामस्वरूप, ट्रेन संख्या 53515/53516 मधुपुर–गिरिडीह–मधुपुर पैसेंजर ट्रेन 8 नवंबर 2026 (रविवार) और 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED