रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से काकीनाडा टाउन–हिसार–काकीनाडा टाउन रेलसेवा का संचालन एलएचबी रेक से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 17295/17296, काकीनाडा टाउन–हिसार–काकीनाडा टाउन रेलसेवा काकीनाडा टाउन से दिनांक 05 जनवरी 2027 से तथा हिसार से दिनांक 08 जनवरी 2027 से एलएचबी रेक से संचालित होगी।
एलएचबी रेक से संचालित होने वाली इस रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 01 फर्स्ट एसी, 03 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी तथा 02 पावर कार के डिब्बे शामिल होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

