रेलवे ने छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और लौकहा बाजार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 03031 हावड़ा–लौकहा बाजार स्पेशल 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन लौकहा बाजार पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03032 लौकहा बाजार–हावड़ा स्पेशल 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को लौकहा बाजार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी।
यह ट्रेन बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
स्पेशल ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और एयर-कंडीशंड श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। टिकटों की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से की जा सकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

