रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सुरक्षा संबंधी आधुनिकीकरण कार्यों के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 22861 हावड़ा-कांताबांजी एक्सप्रेस 3 नवंबर 2026 को और ट्रेन संख्या 22862 कांताबांजी-हावड़ा एक्सप्रेस 4 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 3 नवंबर तथा ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 4 नवंबर को रद्द रहेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस, 22839 राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस और 22840 भुवनेश्वर-राउरकेला एक्सप्रेस भी 3 नवंबर 2026 को रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले इस सूचना का ध्यान रखने की अपील की है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ECoR & RSB

