रेलवे ने काली पूजा और दीपावली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए सियालदह मंडल में 12 ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 08/09 नवंबर 2026, 09/10 नवंबर 2026 और 10/11 नवंबर 2026 की मध्यवर्ती रातों में संचालित होंगी।
अप ईएमयू स्पेशल ट्रेनों में 03161 सियालदह-दानकुनी स्पेशल, 03163 सियालदह-बारासात स्पेशल, 03165 बारासात-बनगांव स्पेशल, 03167 बारासात-हासनाबाद स्पेशल, 03169 सियालदह-रानाघाट स्पेशल और 03171 बारुईपुर-सियालदह स्पेशल शामिल हैं।
डाउन ईएमयू स्पेशल ट्रेनों में 03162 दानकुनी-सियालदह स्पेशल, 03164 बारासात-सियालदह स्पेशल, 03166 बनगांव-बारासात स्पेशल, 03168 हासनाबाद-बारासात स्पेशल, 03170 रानाघाट-सियालदह स्पेशल और 03172 सियालदह-बारुईपुर स्पेशल चलाई जाएंगी।
रेलवे के अनुसार, इन ईएमयू स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मार्ग के सभी स्टेशनों पर होगा, जिनमें फ्लैग और हॉल्ट स्टेशन भी शामिल हैं। 08 नवंबर 2026 (रविवार) को ईएमयू लोकल सहित सभी उपनगरीय सेवाएं सप्ताह के अन्य दिनों की समय-सारणी के अनुसार चलेंगी। इसके अलावा, सोमवार से शनिवार तक चलने वाली 31845/31846 सियालदह-कृष्णानगर सिटी-सियालदह ईएमयू लोकल के स्थान पर उस दिन 31847/31848 सियालदह-कृष्णानगर सिटी-सियालदह ईएमयू लोकल चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

