रेलवे ने हैदराबाद-CSMT एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22731) और चेन्नई-CSMT एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22160) की समय-सारिणी में बदलाव की घोषणा की है। नई समय-सारिणी 3 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी।
हैदराबाद-CSMT एक्सप्रेस के पुणे, लोनावला, कल्याण, दादर और CSMT स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन पुणे से सुबह 09:05 बजे पहुंचेगी और 09:10 बजे रवाना होगी। लोनावला में आगमन 10:28 बजे और प्रस्थान 10:30 बजे, कल्याण में आगमन 12:02 बजे और प्रस्थान 12:05 बजे, दादर में आगमन 12:42 बजे और प्रस्थान 12:45 बजे तथा CSMT में आगमन और प्रस्थान का समय दोपहर 13:50 बजे निर्धारित किया गया है।
वहीं, चेन्नई-CSMT एक्सप्रेस के दौंड, पुणे, खड़की, कल्याण, ठाणे, दादर और CSMT स्टेशनों पर समय में बदलाव किया गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन दौंड से सुबह 06:50 बजे, पुणे से 08:50 बजे, खड़की से 09:10 बजे, कल्याण से 11:37 बजे, ठाणे से 12:00 बजे और दादर से 12:22 बजे पहुंचेगी। CSMT स्टेशन पर इसका नया आगमन समय दोपहर 13:05 बजे होगा।
इसके अतिरिक्त, चेन्नई-CSMT एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22159/22160) को सुपरफास्ट से नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा और 1 जनवरी 2027 से इसका नया नंबर लागू होगा। ट्रेन नंबर 22159 (CSMT-चेन्नई) को 11075 तथा ट्रेन नंबर 22160 (चेन्नई-CSMT) को 11076 किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

