दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन

पूर्व रेलवे ने आगामी दिवाली और छठ उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए 04054/04053 नई दिल्ली–हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में कुल पांच-पांच फेरे लगाएगी।

04054 नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर 2026 को संचालित होगी। वहीं, वापसी में 04053 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर 2026 को चलेगी।

दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, बख्तियारपुर, किउल, झाझा, मधुपुर, चित्तरंजन, दुर्गापुर और बैंडेल स्टेशनों पर भी रुकेगी।

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें एसी 2 टियर के 2, शयनयान श्रेणी के 8, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। ट्रेन की श्रेणी मेल/एक्सप्रेस निर्धारित की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED