मुंबई-बेंगलुरु के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय रेलवे द्वारा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बेंगलुरु के एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है। इस सेवा के तहत यात्रियों को रातभर आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बेंगलुरु के एसएमवीटी बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 27652 बेंगलुरु से मुंबई के लिए संचालित होगी। पहली सेवा 2 नवंबर 2026 और दूसरी सेवा 3 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी।

इस ट्रेन के ठहराव में कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, यादगीर, रायचूर, गूंतकल और अनंतपुर शामिल हैं। ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, चार वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और 11 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED