वाराणसी–नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन 2 नवंबर से शुरू

रेलवे द्वारा वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन 2 नवंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से नई दिल्ली और ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से वाराणसी के बीच संचालित होगी।

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को नहीं चलेगी, जबकि नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन शनिवार को संचालित नहीं होगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED