कोलकाता और लुधियाना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, पूर्व रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

रेलवे द्वारा कोलकाता और लुधियाना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इस सेवा के तहत ट्रेन संख्या 04666 (लुधियाना–कोलकाता स्पेशल) 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को लुधियाना से रवाना होगी और अगले दिन कोलकाता पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 04665 (कोलकाता–लुधियाना स्पेशल) 7 नवंबर 2026 (शनिवार) को कोलकाता से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन लुधियाना पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के अंतर्गत मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैंडेल और नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। टिकटों की बुकिंग PRS और इंटरनेट के माध्यम से की जा सकेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED