छठ पर्व पर भागलपुर-पटना के बीच तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय-सारणी

आगामी छठ उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे ने 03431/03432 भागलपुर-पटना-भागलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप लगाएगी

भागलपुर से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 03431 का परिचालन 09 नवंबर, 16 नवंबर और 23 नवंबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03432 पटना से भागलपुर के लिए इन्हीं तारीखों को रवाना होगी।

इस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में जमालपुर जंक्शन, किऊल जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, सुल्तानगंज, अभयपुर, मोकामा और राजेंद्रनगर टर्मिनल स्टेशनों पर ठहराव होगा।

ट्रेन में कुल 21 कोच और एक पैंट्री कार होगी। कोच संरचना में एक एसी प्रथम श्रेणी, दो एसी द्वितीय श्रेणी, पांच एसी तृतीय श्रेणी, सात शयनयान श्रेणी, चार एलएस सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो पावर कार शामिल हैं। ट्रेन की श्रेणी मेल/एक्सप्रेस निर्धारित की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED