छठ पर्व पर सियालदह–सीतामढ़ी–सियालदह स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 03143/03144 सियालदह–सीतामढ़ी–सियालदह स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 03143 सियालदह–सीतामढ़ी स्पेशल का संचालन 11 नवंबर और 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को दो फेरों के लिए किया जाएगा। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03144 सीतामढ़ी–सियालदह स्पेशल 12 नवंबर और 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को दो फेरों के लिए चलेगी।

दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन नैहाटी, बैंडेल, दुर्गापुर, चित्तरंजन, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, दलसिंहसराय, कमतौल और जनकपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 4 एसी थ्री-टियर, 10 स्लीपर क्लास, 6 जनरल सेकेंड क्लास (जीएस) और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने इस ट्रेन की श्रेणी मेल/एक्सप्रेस निर्धारित की है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED