रेलवे ने यात्रियों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रेलवे द्वारा 18 चुनिंदा ट्रेनों को अब नॉन-सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा। इस बदलाव के तहत इन सभी ट्रेनों के मौजूदा नंबरों को बदलकर नए ट्रेन नंबर आवंटित किए गए हैं। रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नए ट्रेन नंबर 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे। इस बदलाव में मुंबई, पुणे, हिंगोली, तिरुवनंतपुरम, करमाली, बनारस, अयोध्या कैंट, चेन्नई और काजीपेट के बीच चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे द्वारा जारी सूची में शामिल ट्रेनों के पुराने और नए नंबरों का विवरण इस प्रकार है।
सीएसएमटी-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 12071 बदलकर 11069 कर दिया गया है। वहीं, हिंगोली-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 12072 बदलकर 11070 होगा।
सीएसएमटी-पुणे प्रगति एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 12125 बदलकर 11435 किया जाएगा। इसी तरह पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 12126 बदलकर 11436 होगा।
एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 22113 बदलकर 11073 किया जाएगा। इसके विपरीत दिशा में चलने वाली तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-एलटीटी एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 22114 बदलकर 11074 होगा।
एलटीटी-करमाली एसी एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 22115 बदलकर 11053 किया जाएगा। वहीं, करमाली-एलटीटी एसी एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 22116 बदलकर 11054 निर्धारित किया गया है।
सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 22177 बदलकर 11093 किया जाएगा। जबकि बनारस-सीएसएमटी महानगरी एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 22178 बदलकर 11094 होगा।
एलटीटी-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 22129 बदलकर 11065 किया जाएगा। इसी प्रकार अयोध्या कैंट-एलटीटी तुलसी एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 22130 बदलकर 11066 होगा।
सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 22157 बदलकर 11063 किया जाएगा। वहीं, चेन्नई-सीएसएमटी एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 22158 बदलकर 11064 निर्धारित किया गया है।
एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 12167 बदलकर 11067 किया जाएगा। जबकि बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 12168 बदलकर 11068 होगा।
इसके अलावा पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस का मौजूदा ट्रेन नंबर 22151 बदलकर 11437 किया जाएगा। वहीं, काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस का मौजूदा नंबर 22152 बदलकर 11438 होगा।
इस तरह मध्य रेलवे की कुल 18 ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे 1 जनवरी 2027 से लागू होने वाले नए ट्रेन नंबरों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी संबंधित ट्रेन का संशोधित नंबर जरूर जांच लें, ताकि टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

