पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) द्वारा देवेंद्र नगर और चुरहट के बीच संचालित मेमू ट्रेन सेवा की समय-सारणी जारी की गई है। यह व्यवस्था 26 अक्टूबर 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और रविवार को इसका संचालन नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 61629 देवेंद्र नगर से चुरहट के लिए चलेगी। रास्ते में यह फुलवारी, नगौद, बरठिया, करही, सतना, कैमा, सकरिया, हिनौता रामवन, बगहाई रोड, तुर्की रोड, रीवा, सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन चुरहट पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 61630 चुरहट से देवेंद्र नगर के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन रामपुर नैकिन, बघवार, गोविंदगढ़, सिलपरा, रीवा, तुर्की रोड, बगहाई रोड, हिनौता रामवन, सकरिया, कैमा, सतना, करही, बरठिया, नगौद और फुलवारी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन देवेंद्र नगर पहुंचेगी।
यात्री ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की NTES/139 सेवा से प्राप्त कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

