मुंबई-नागपुर के बीच एक तरफा (वन-वे स्पेशल) ट्रेन और पहले से घोषित स्पेशल ट्रेनों का विस्तार नवंबर के अंत तक

मुंबई-नागपुर के बीच एक तरफा (वन-वे) स्पेशल ट्रेन:

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, मध्य रेल सीएसएमटी मुंबई से नागपुर के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसका विवरण इस प्रकार है: 

01157 वन-वे स्पेशल ट्रेन दिनांक 25.10.2026 को 00:25 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:30 बजे नागपुर पहुंचेगी (1 सेवा)।

ठहराव : दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।

ट्रेन संरचना: 4 एसी-2 टियर, 8 एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी  सह गार्ड ब्रेक वैन।

अधिसूचित विशेष ट्रेनों का विस्तार:

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, मध्य रेल निम्नलिखित विशेष ट्रेनों के परिचालन को उनके मौजूदा मार्ग, समय, रूट, कोच संरचना, ठहराव और किराए के साथ आगे बढ़ाएगा:

दिनांक 26.11.2026 तक चलने वाली विस्तारित ट्रेनें:

•01105 सीएसएमटी-लातूर एक्सप्रेस
•01106 लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस
•01201 नागपुर-हडपसर एक्सप्रेस
•01417 सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस
•01418 कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस

विस्तारित ट्रैनों का विवरण

•01403 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस, दिनांक 24.11.2026 तक विस्तारित
•01404 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस, दिनांक 25.11.2026 तक विस्तारित
•01202 हडपसर-नागपुर एक्सप्रेस, दिनांक 27.11.2026 तक विस्तारित
•01209 नागपुर-हडपसर एक्सप्रेस और 02139 सीएसएमटी-नागपुर एक्सप्रेस, दिनांक 28.11.2026 तक विस्तारित
•01210 हडपसर-नागपुर एक्सप्रेस और 02140 नागपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, दिनांक 29.11.2026 तक विस्तारित
•01451 कोल्हापुर-कलबुरगि एक्सप्रेस और 01452 कलबुरगि-कोल्हापुर एक्सप्रेस, दिनांक 30.11.2026 तक विस्तारित

आरक्षण: वन-वे विशेष ट्रेन संख्या 01157 एवं उपर्युक्त विशेष ट्रेनों की विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू हो गई है | सामान्य शुल्क के साथ अनारक्षित (unreserved) कोच की बुकिंग UTS सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुक करने के लिए 'रेलवन' (RailOne) ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन विशेष ट्रेनों के ठहराव (halts) और समय की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED