पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से उधना और अमरावती के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन संख्या 09013/09014 उधना–अमरावती सुपरफास्ट स्पेशल [12 फेरे]:
ट्रेन संख्या 09013 उधना–अमरावती स्पेशल प्रत्येक सोमवार को उधना से 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21.20 बजे अमरावती पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09014 अमरावती – उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को अमरावती से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.35 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडाइचा, सिंधखेड़ा, नरडाना, अमलनेर, धरनगांव, जलगांव, भुसावल, बोडवड, मलकापुर, नांदुरा, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर और बडनेरा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास, जनरल सेकेंड सीटिंग तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09013की बुकिंग 24 अक्टूबर, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

