रेलवे ने आजमगढ़–गोरखपुर के बीच विशेष गाड़ियों के संचालन की घोषणा की

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रेल यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। सूचना में गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़–गोरखपुर तथा गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर–आजमगढ़ के संचालन की तिथियां और निर्धारित मार्ग की जानकारी दी गई है।

गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़–गोरखपुर का संचालन 24 अक्टूबर 2026, 29 अक्टूबर 2026 और 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर–आजमगढ़ का संचालन 25 अक्टूबर 2026, 30 अक्टूबर 2026 और 1 नवंबर 2026 को होगा।

दोनों दिशाओं में ये विशेष गाड़ियां मऊ, इंदारा, बेल्थरा रोड, भटनी जंक्शन और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेंगी। गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़ से गोरखपुर और गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर से आजमगढ़ के बीच संचालित होगी।

इन विशेष गाड़ियों की रेक संरचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी के 10 कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। इस प्रकार प्रत्येक ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NER & RSB

Previous Next

TAGGED