रेलवे द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ–बरेली परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 24 अक्टूबर, 29 अक्टूबर और 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05012 बरेली–लखनऊ परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ से बरेली के बीच ऐशबाग, मोहिबुल्लापुर, सिधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05012 बरेली से लखनऊ के बीच बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, हरगांव, सीतापुर, सिधौली, मोहिबुल्लापुर और ऐशबाग स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन की रेक संरचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच, 10 शयनयान कोच और 2 एसएलआरएच कोच शामिल हैं। कुल कोचों की संख्या 12 बताई गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

