यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 05310 और 05309 बरेली–मथुरा कैंट–बरेली परीक्षा स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन 25 अक्टूबर 2026, 30 अक्टूबर 2026 और 1 नवंबर 2026 को कुल तीन-तीन ट्रिप के लिए होगा।
गाड़ी संख्या 05310 बरेली से मथुरा कैंट के लिए चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव बदायूं, कासगंज और हाथरस सिटी स्टेशनों पर होगा। वहीं, गाड़ी संख्या 05309 मथुरा कैंट से बरेली के लिए संचालित होगी और इसका ठहराव हाथरस सिटी, कासगंज तथा बदायूं स्टेशनों पर होगा।
इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और कुर्सीयान श्रेणियों के कुल 12 कोच तथा 2 एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

