श्रीपत मेला के दौरान झामटपुर बहरान स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव

पूर्व रेलवे ने झामटपुर गांव में आयोजित होने वाले ‘श्रीपत मेला’ के दौरान अपेक्षित भीड़ को संभालने के लिए अस्थायी व्यवस्था की है। इसके तहत झामटपुर बहरान स्टेशन पर रुकने वाली सभी अप और डाउन पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित ठहराव समय के अतिरिक्त एक मिनट का ठहराव प्रदान किया जाएगा।

यह अतिरिक्त ठहराव दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक हावड़ा मंडल के कटवा–आजिमगंज खंड में गंगाटिकुरी और सालार स्टेशनों के बीच स्थित झामटपुर बहरान स्टेशन पर लागू रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रीपत मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को संभालना है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED