UPSSSC PET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे की तीन अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ घोषित

उत्तर रेलवे द्वारा UPSSSC PET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीन अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने की सूचना दी गई है। इन रेलगाड़ियों के माध्यम से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, हरदोई, बालामऊ, लखनऊ, अमरोहा, गजरौला, चाँदपुर सियाऊ हॉल्ट, हल्दौर और बिजनौर सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

1. ट्रेन संख्या 04322: मुरादाबाद से लखनऊ

यह अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद जंक्शन से लखनऊ जंक्शन तक चलेगी। मार्ग में इसका ठहराव रामपुर, बरेली जंक्शन, शाहजहाँपुर जंक्शन, हरदोई और बालामऊ जंक्शन पर होगा। इस ट्रेन का संचालन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

2. ट्रेन संख्या 04321: लखनऊ से मुरादाबाद

यह स्पेशल रेलगाड़ी लखनऊ जंक्शन से मुरादाबाद जंक्शन तक चलेगी। रास्ते में यह बालामऊ जंक्शन, हरदोई, शाहजहाँपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन और रामपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसका संचालन 26 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

3. ट्रेन संख्या 04324: मुरादाबाद से लखनऊ

यह अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद जंक्शन से लखनऊ जंक्शन तक संचालित होगी। मार्ग में इसके ठहराव रामपुर, बरेली जंक्शन, शाहजहाँपुर जंक्शन, हरदोई और बालामऊ जंक्शन पर होंगे। इस ट्रेन का संचालन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

4. ट्रेन संख्या 04323: लखनऊ से मुरादाबाद

यह स्पेशल रेलगाड़ी लखनऊ जंक्शन से मुरादाबाद जंक्शन तक चलेगी। मार्ग में यह बालामऊ जंक्शन, हरदोई, शाहजहाँपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन और रामपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसका संचालन 26 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

5. ट्रेन संख्या 04325: शाहजहाँपुर से बिजनौर

यह अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी शाहजहाँपुर जंक्शन से बिजनौर तक चलेगी। मार्ग में इसके ठहराव बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद जंक्शन, अमरोहा, गजरौला जंक्शन, चाँदपुर सियाऊ हॉल्ट और हल्दौर स्टेशनों पर होंगे। इस ट्रेन का संचालन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

6. ट्रेन संख्या 04326: बिजनौर से शाहजहाँपुर

यह स्पेशल रेलगाड़ी बिजनौर से शाहजहाँपुर जंक्शन तक संचालित होगी। रास्ते में यह हल्दौर, चाँदपुर सियाऊ हॉल्ट, गजरौला जंक्शन, अमरोहा, मुरादाबाद जंक्शन, रामपुर और बरेली जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इसका संचालन 26 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED