PET परीक्षा के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन, उत्तर रेलवे ने जारी की समय-सारणी

उत्तर रेलवे द्वारा PET परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बलिया–कानपुर सेंट्रल–बलिया तथा गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ जंक्शन–गोरखपुर जंक्शन के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में अनारक्षित/सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

बलिया–कानपुर सेंट्रल–बलिया अनारक्षित विशेष ट्रेन संख्या 05153/05154 निर्धारित तिथियों पर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 05153 बलिया–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर 2026 को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल–बलिया विशेष ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को संचालित होगी।

इस ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार जंक्शन, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, सिराथू और फतेहपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05007/05008 गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ जंक्शन–गोरखपुर जंक्शन अनारक्षित विशेष ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05007 गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ जंक्शन विशेष ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर 2026 को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ जंक्शन–गोरखपुर जंक्शन विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को संचालित होगी।

इस ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में आनंद नगर जंक्शन, सिद्धार्थ नगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा जंक्शन, करनैलगंज , बुरहवाल जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

दोनों विशेष ट्रेन सेवाओं में अनारक्षित/सामान्य श्रेणी की व्यवस्था रहेगी। ठहरावों और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED