मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पुणे-अमरावती एक्सप्रेस, अमरावती-पुणे एक्सप्रेस, सीएसएमटी-लातूर एक्सप्रेस, लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, नागपुर-हडपसर एक्सप्रेस, सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस, कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, हडपसर-नागपुर एक्सप्रेस, सीएसएमटी-नागपुर एक्सप्रेस और कोल्हापुर-कालाबुरागी एक्सप्रेस सहित विभिन्न विशेष ट्रेनों का परिचालन नवंबर 2026 के अंत तक बढ़ाया गया है।

रेलवे की सूचना में ट्रेन नंबर 01403 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस को 24 नवंबर 2026 तक, ट्रेन नंबर 01404 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस को 25 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन नंबर 01105 सीएसएमटी-लातूर एक्सप्रेस और 01106 लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस को 26 नवंबर 2026 तक चलाने की जानकारी दी गई है।

इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 01201 नागपुर-हडपसर एक्सप्रेस और 01417 सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस को 26 नवंबर 2026 तक, जबकि ट्रेन नंबर 01418 कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस को 26 नवंबर 2026 तक परिचालित किया जाएगा। ट्रेन नंबर 01202 हडपसर-नागपुर एक्सप्रेस को 27 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, ट्रेन नंबर 01209 नागपुर-हडपसर एक्सप्रेस और 02139 सीएसएमटी-नागपुर एक्सप्रेस का परिचालन 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन नंबर 01210 हडपसर-नागपुर एक्सप्रेस और 02140 नागपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस को 29 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा।

वहीं, ट्रेन नंबर 01451 कोल्हापुर-कालाबुरागी एक्सप्रेस और 01452 कालाबुरागी-कोल्हापुर एक्सप्रेस का परिचालन 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED