रेल यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से रेलसेवा के संचालन में बदलाव की जानकारी साझा की गई है। गाड़ी संख्या 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर 2026 को भिवानी से रवाना होगी, लेकिन इस दिन यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस के बजाय बोरीवली स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। इसके चलते बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस के बीच इस रेलसेवा का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के निर्धारित मार्ग और संचालन संबंधी जानकारी की जांच कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

