प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव, जनवरी 2027 तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण श्रीगंगानगर और पुरी के बीच चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के आंशिक रद्दीकरण की अवधि बढ़ा दी है। इसके चलते दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ निर्धारित तिथियों पर बदले हुए स्टेशन से सफर करना होगा।

गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस 25 अक्टूबर, 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर तथा 6, 13, 20 और 27 दिसंबर 2026 को संचालित होगी। इसके अलावा, ट्रेन 3 और 10 जनवरी 2027 को भी चलेगी। इन तिथियों पर रेलसेवा श्रीगंगानगर से मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। मालतीपाटपुर और पुरी के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 20472 पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 21 और 28 अक्टूबर, 4, 11, 18 और 25 नवंबर तथा 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर 2026 को प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन 6 जनवरी 2027 को भी बदले हुए प्रस्थान स्टेशन से संचालित होगी। इन तिथियों पर ट्रेन पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से रवाना होगी। इस दौरान पुरी और मालतीपाटपुर के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED