भगत की कोठी–काचीगुड़ा रेलसेवा मार्ग में 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट

14 से 20 नवंबर 2026 तक प्रभावित रहेगी रेलसेवा

रेलवे द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल के मेडचल–अक्कनपेट रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत मनोहराबाद स्टेशन यार्ड में अतिरिक्त लाइन डालने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण भगत की कोठी–काचीगुड़ा रेलसेवा मार्ग में रेगुलेट रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 17606, भगत की कोठी–काचीगुड़ा रेलसेवा, दिनांक 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करने पर मार्ग में दक्षिण मध्य रेलवे पर 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED