त्यौहारों पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा, खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, दोनों दिशाओं में 04-04 ट्रिप

त्यौहारों के दौरान बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस विशेष रेलसेवा से जयपुर सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09709, खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28 अक्टूबर से 18 नवम्बर 2026 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से 15.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09710, कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30 अक्टूबर से 20 नवम्बर 2026 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से 00.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल एवं नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 03 सैकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान तथा 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को कम करने, यात्रियों को अधिक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने तथा जयपुर और कोलकाता के बीच रेल आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED