बान्द्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब नवसारी स्टेशन पर भी रुकेगी

26 अक्टूबर से बान्द्रा टर्मिनस–जयपुर और 28 अक्टूबर से जयपुर–बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन का नवसारी में ठहराव

यात्रियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बान्द्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को गुजरात के नवसारी स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। इस सुविधा से नवसारी एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर और बान्द्रा टर्मिनस की ओर यात्रा करने के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक दिए जा रहे इस ठहराव से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 22933, बान्द्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से नवसारी स्टेशन पर रात्रि 20:08 बजे पहुंचेगी तथा 20:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 22934, जयपुर–बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से नवसारी स्टेशन पर रात्रि 02:44 बजे पहुंचेगी तथा 02:46 बजे प्रस्थान करेगी।

नवसारी स्टेशन पर ठहराव की इस सुविधा से यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक अतिरिक्त बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग विकल्प मिलेगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को लाभ होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED