खुर्दा रोड जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 08407/08408 खुर्दा रोड जंक्शन–आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 08407 खुर्दा रोड जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 17 अक्टूबर 2026 को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 08408 आनंद विहार टर्मिनल से खुर्दा रोड जंक्शन के लिए 19 अक्टूबर 2026 को रवाना होगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन भुवनेश्वर, कटक जंक्शन, जाजपुर केंझर रोड, भद्रक, बालासोर, हिजली, मिदनापुर, बिश्नुपुर जंक्शन, बांकुड़ा जंक्शन, आद्रा जंक्शन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, सासाराम जंक्शन, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।

इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED