रेल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05090/05089 लालकुआँ-छपरा-लालकुआँ वाया गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का लालकुआँ से 05 एवं 12 दिसम्बर, 2026 को तथा छपरा से 06 एवं 13 दिसम्बर, 2026 को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05090 लालकुआँ-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 05 एवं 12 दिसम्बर, 2026 को लालकुआँ से 12.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 12.57 बजे, भोजीपुरा से 14.35 बजे, पीलीभीत से 15.35 बजे, पूरनपुर से 16.32 बजे, मैलानी से 18.00 बजे, गोला गोकरननाथ से 18.22 बजे, लखीमपुर से 18.52 बजे, सीतापुर से 19.50 बजे, गोंडा से 22.45 बजे, बस्ती से 23.52 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 02.00 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे से 05.55 बजे तथा सीवान से 06.55 बजे छूटकर छपरा 08.10 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05089 छपरा-लालकुआँ त्यौहार विशेष गाड़ी 06 एवं 13 दिसम्बर, 2026 को छपरा से 11.40 बजे प्रस्थान कर सीवान से 12.35 बजे, थावे से 13.25 बजे, तमकुही रोड से 13.55 बजे, पडरौना से 14.32 बजे, कप्तानगंज से 15.32 बजे, गोरखपुर से 17.00 बजे, बस्ती से 17.58 बजे, गोंडा से 19.10 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, लखीमपुर से 22.40 बजे, गोला गोकरननाथ से 23.12 बजे, दूसरे दिन मैलानी से 00.12 बजे, पूरनपुर से 00.54 बजे, पीलीभीत से 02.00 बजे, भोजीपुरा से 03.45 बजे तथा किच्छा से 04.35 बजे छूटकर लालकुआँ 05.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

