रेलवे का त्योहारों पर खास तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने  फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें वाराणसी-जम्मू तवी और दिल्ली जंक्शन-हावड़ा के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का संचालन अक्टूबर 2026 में निर्धारित तिथियों पर एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04231/04232 वाराणसी-जम्मू तवी-वाराणसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस वाराणसी से 18 अक्टूबर 2026 को और जम्मू तवी से 19 अक्टूबर 2026 को चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। रास्ते में यह जौनपुर जंक्शन, अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, लखनऊ, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट जंक्शन और पठानकोट कैंट सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 04092/04091 दिल्ली जंक्शन-हावड़ा-दिल्ली जंक्शन आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से 17 अक्टूबर 2026 को और हावड़ा से 18 अक्टूबर 2026 को रवाना होगी। इस ट्रेन में केवल एसी कोच होंगे। इसके निर्धारित ठहरावों में टुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गुरारू, गया जंक्शन, कोडरमा, हजारीबाग रोड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, धनबाद जंक्शन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान शामिल हैं। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED