01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचालन

रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन नागपुर से 21 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा समस्तीपुर से 22 अक्टूबर से 12 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

01207 नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से 10.40 बजे प्रस्थान कर बैतूल से 13.00 बजे, इटारसी से 15.50 बजे, भोपाल से 17.45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं. से 22.35 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 04.45 बजे, ऐशबाग से 07.05 बजे, बाराबंकी से 08.15 बजे, गोंडा से 09.45 बजे, बस्ती से 11.20 बजे, गोरखपुर से 13.30 बजे, देवरिया सदर से 14.32 बजे, मैरवा से 15.07 बजे, सीवान से 15.45 बजे, एकमा से 16.17 बजे, छपरा से 18.05 बजे, सोनपुर से 20.30 बजे, हाजीपुर से 20.45 बजे तथा मुजफ्फरपुर से 22.30 बजे छूटकर समस्तीपुर 23.45 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 01208 समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर से 12 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 04.20 बजे, हाजीपुर से 05.15 बजे, सोनपुर से 05.27 बजे, छपरा से 07.35 बजे, एकमा से 08.07 बजे, सीवान से 08.40 बजे, मैरवा से 09.10 बजे, देवरिया सदर से 09.45 बजे, गोरखपुर से 11.40 बजे, बस्ती से 12.45 बजे, गोंडा से 14.20 बजे, बाराबंकी से 15.10 बजे, ऐशबाग से 16.15 बजे, कानपुर सेंट्रल से 17.50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं. से 22.35 बजे, दूसरे दिन भोपाल से 03.25 बजे, इटारसी से 05.10 बजे तथा बैतूल से 06.52 बजे छूटकर नागपुर 11.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NER & RSB

Previous Next

TAGGED