त्योहारों पर नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04083/04084 कुल चार ट्रिप संचालित करेगी।

ट्रेन संख्या 04083 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 9 और 16 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04084 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली स्पेशल 10 और 17 अक्टूबर 2026 को कटरा से चलेगी। इन ट्रेनों में एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे।

दोनों दिशाओं में ट्रेनों का ठहराव सोनीपत, पानीपत जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, धंधारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को और कटरा से लौटने वाली ट्रेन शनिवार को संचालित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED