नवरात्री मेले के दौरान मुम्बई सेंट्रल-जयपुर- मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर करेगी अस्थाई ठहराव

नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-जयपुर-मुंबई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा को इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है। इस व्यवस्था से मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा त्योहारों और मेलों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस अस्थायी ठहराव से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 22.10.26 तक मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी वह इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर 08.39 बजे आगमन एवं 08.40 बजे प्रस्थान करेगी इसी प्रकार गाडी संख्या 12966, जयपुर मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 23.10.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह इंद्रगढ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर 16.27 बजे आगमन एवं 16.28 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED