यह ब्लॉक आसनगांव–कसारा तीसरी लाइन परियोजना तथा कसारा यार्ड में अप यार्ड लाइन के विस्तार के कार्य के संबंध में किया जाएगा
दिनांक 07.10.2026 से 09.10.2026 तक ट्रेनों पर प्रभाव का विवरण इस प्रकार है
मध्य रेल द्वारा 07 अक्टूबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक कसारा में 12 दिनों के विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक परिचालित किया जाएगा। ये ब्लॉक आसंगांव–कसारा तीसरी रेलवे लाइन परियोजना तथा कसारा यार्ड के इगतपुरी दिशा की ओर अप यार्ड लाइन के विस्तार से संबंधित प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (NI), नॉन-इंटरलॉकिंग और पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए किए जाएंगे।
आसनगांव और कसारा के बीच तीसरी लाइन के कनेक्टिविटी कार्य का यह कार्य कसारा और कल्याण के बीच तीसरी एवं चौथी लाइन परियोजना का हिस्सा है। इससे मेल/एक्सप्रेस एवं उपनगरीय रेल यातायात को अलग-अलग संचालित करने में सुविधा होगी तथा भविष्य में लाइन क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।
इसके साथ ही, ट्रेन परिचालन में अधिक लचीलापन आएगा, ट्रेनों की आवाजाही को सुचारु रूप से नियंत्रित करने में सुविधा होगी तथा अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं के संचालन की क्षमता में वृद्धि होगी।
यह कार्य इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतिम लाभ प्राप्त करने की दिशा में एक आवश्यक चरण है।
इस कार्य के पूर्ण परिचालन लाभ संपूर्ण परियोजना के पूरा होने और उसे कमीशन किए जाने के बाद प्राप्त होंगे।
ब्लॉक की तिथी और समय
दिनांक : 07.10.2026 (बुधवार) से 09.10.2026 (शुक्रवार) तक
ब्लॉक का समय:
दिनांक 07.10.2026 और 08.10.2026 को: 15:35 बजे से 20:35 बजे तक
दिनांक 09.10.2026 को: 00:30 बजे से 05:30 बजे तक
ब्लॉक सेक्शन:
कसारा–खर्डी तथा उंबरमाली–कसारा के बीच अप मेन लाइन और डाउन मेन लाइन, जिसमें प्लेटफॉर्म नंबर 1, 3, 4 तथा UP यार्ड शामिल हैं।
(A) लोकल ट्रेनों पर प्रभाव
ब्लॉक अवधि के दौरान आसंगांव और कसारा स्टेशनों के बीच लोकल सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
दिनांक 07.10.2026 और दिनांक 08.10.2026 को लोकल ट्रेनों का संचालन
उपनगरीय सेवाओं का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजनेशन
सीएसएमटी–कसारा लोकल सीएसएमटी से 13:10, 14:17, 14:46 और 16:50 बजे प्रस्थान करने वाली लोकल ट्रेनें आसंगांव स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएंगी।
कसारा– सीएसएमटी लोकल कसारा से क्रमशः 15:35, 16:16, 17:02 और 18:17 प्रस्थान करने वाली लोकल ट्रेनें आसंगांव से शॉर्ट ओरिजनेट होंगी। इनके आसंगांव से प्रस्थान का समय क्रमशः:16:12 बजे,16:54 बजे,17:39 बजे,18:54 बजे,
दिनांक 07.10.2026 और 08.10.2026 की अंतिम और पहली लोकल
डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर कसारा के लिए ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन सीएसएमटी से 12:30 बजे प्रस्थान करेगी।
अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर सीएसएमटी के लिए ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन कसारा से 14:42 बजे प्रस्थान करेगी।
डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर कसारा के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन सीएसएमटी से 18:28 बजे प्रस्थान करेगी।
अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर सीएसएमटी के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन कसारा से 20:35 बजे प्रस्थान करेगी।
दिनांक 08/09.10.2026 (गुरुवार/शुक्रवार की मध्य रात्रि) को ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का संचालन
निम्नलिखित लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी:
सीएसएमटी-कसारा लोकल दिनांक 08.10.2026 को 22.47 बजे और दिनांक 09.10.2026 को 00.08 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी।
टिटवाला-ठाणे लोकल टिटवाला से दिनांक 08.10.2026 को 23.14 बजे प्रस्थान करेगी
कसारा-सीएसएमटी लोकल दिनांक 09.10.2026 को 03.51 बजे कसारा से प्रस्थान करेगी
दिनांक 08/09 (गुरुवार/शुक्रवार की मध्यरात्रि) अक्टूबर 2026 को पहली और अंतिम लोकल
डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक शुरू होने से पहले कसारा जाने वाली आखिरी लोकल सीएसएमटी से रात 21:32 बजे प्रस्थान करेगी।
अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक शुरू होने से पहले सीएसएमटी जाने वाली आखिरी लोकल कसारा से रात 22:00 बजे प्रस्थान करेगी।
डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक के बाद कसारा जाने वाली पहली लोकल सीएसएमटी से 04:19 बजे प्रस्थान करेगी।
अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक के बाद सीएसएमटी जाने वाली पहली लोकल कसारा से 04:59 बजे प्रस्थान करेगी।
(B) मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव
निम्नलिखित ट्रेनें रिशेड्यूल (Rescheduled) की जाएंगी:
12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस, जो दिनांक 08.10.2026 को शुरू होने वाली थी, अब दिनांक 09.10.2026 को 04:00 बजे एलटीटी से रवाना होगी।
12141 एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, जो दिनांक 08.10.2026 को शुरू होने वाली थी, अब दिनांक 09.10.2026 को 04:15 बजे एलटीटी से रवाना होगी।
11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, जो दिनांक 08.10.2026 को शुरू होने वाली थी, अब दिनांक 09.10.2026 को 04:00 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी।
22177 सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस, जो दिनांक 09.10.2026 को शुरू होने वाली थी, अब दिनांक 09.10.2026 को 04:15 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी।
22538 एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, जो दिनांक 09.10.2026 को शुरू होने वाली थी, अब दिनांक 09.10.2026 को 04:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी।
नीचे दी गई जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों को इगतपुरी में रेगुलेट किया जाएगा:
12166 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस: दिनांक 07.10.2026 को 18:15 बजे से 20:00 बजे तक
12533 गोमती नगर- सीएसएमटी पुष्पक एक्सप्रेस: दिनांक 07.10.2026 और दिनांक 08.10.2026 को 18:30 बजे से 20:10 बजे तक
22130 अयोध्या कैंट- एलटीटी एक्सप्रेस: दिनांक 08.10.2026 को 18:15 बजे से 20:00 बजे तक
11044 बलिया-दादर एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 को 01:00 बजे से 02:00 बजे तक
12102 शालीमार- एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 को 01:15 बजे से 02:10 बजे तक
11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस को दिनांक 08.10.2026 को खर्डी में 1 घंटे के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
13202 एलटीटी -राजगीर एक्सप्रेस को दिनांक 08.10.2026 को अटगांव में 30 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
भुसावल मंडल में नीचे दी गई जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों को 30 मिनट से 1 घंटे 25 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा:
दिनांक: 07.10.2026
12172 हरिद्वार– एलटीटी AC एक्सप्रेस
12108 सीतापुर– एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
दिनांक 07.10.2026 और दिनांक 08.10.2026
12860 हावड़ा– सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस और
17618 नांदेड– सीएसएमटी तपोवन एक्सप्रेस
दिनांक 09.10.2026
18030 शालीमार– एलटीटी एक्सप्रेस
12810 हावड़ा– सीएसएमटी मेल
12132 साईनगर शिर्डी–दादर एक्सप्रेस
ट्रेनों को रेगुलेट करने और एक साथ कई ट्रेनों के आने (bunching) के कारण निम्नलिखित ट्रेनें देरी से चल सकती हैं।
दिनांक 07.10.2026
22224 साईनगर शिर्डी– सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस
11072 बलिया– एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस
11058 अमृतसर– सीएसएमटी एक्सप्रेस
22537 गोरखपुर– एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस
11062 जयनगर– एलटीटी एक्सप्रेस
15066 पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस
12107 एलटीटी सीतापुर एक्सप्रेस
11081 एलटीटी –गोरखपुर एक्सप्रेस
13380 एलटीटी –धनबाद एक्सप्रेस
दिनांक 08.10.2026
11079 एलटीटी –गोरखपुर एक्सप्रेस
12153 एलटीटी –रानी कमलापति एक्सप्रेस
22584 एलटीटी –छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस
दिनांक 07.10.2026 और दिनांक 08.10.2026
12139 सीएसएमटी –नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस
11001 सीएसएमटी –बल्हारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस
12261 सीएसएमटी –हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
दिनांक 08/09.10.2026
20104 गोरखपुर–एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
11002 बल्हारशाह–सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस
12174 प्रतापगढ़–एलटीटी उद्योग नगरी एक्सप्रेस
22358 गया–एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12112 अमरावती–सीएसएमटी एक्सप्रेस
दिनांक 08/09.10.2026 के बाद होने वाले ब्लॉक की जानकारी उचित समय पर अलग से जारी की जाएगी।
ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और यात्री संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है|
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

