रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर (द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा का बिरूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 16587/16588, यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर (द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा का बिरूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में 01 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक विस्तार किया गया है।
इस रेलसेवा के बिरूर स्टेशन पर ठहराव से बिरूर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यशवंतपुर, बीकानेर सहित मार्ग के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

