चयनित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का दादर एवं ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेशन
मध्य रेल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के प्लेटफॉर्म संख्या 14 एवं 15 तथा स्टेबलिंग लाइन संख्या 15 पर 1 अक्टूबर 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक (75 दिनों) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक संचालित किया जाएगा। यह कार्य सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना के फेज-I के तहत RLDA द्वारा किया जा रहा है। इसी परियोजना के लिए इससे पहले प्लेटफॉर्म संख्या 16 एवं 17 पर भी ब्लॉक लिया गया था।
पुनर्विकास परियोजना के तहत ब्लॉक की अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 14 एवं 15 तथा स्टेबलिंग लाइन संख्या 15 पर नींव (Foundation) का कार्य और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। कार्य पूरा होने तक इन प्लेटफॉर्मों से ट्रेनों का संचालन निलंबित रहेगा। कार्य पूरा होने के बाद RLDA द्वारा प्लेटफॉर्म को ट्रेन संचालन के लिए रेलवे को सौंप दिया जाएगा।
इसी के अनुसार, निम्नलिखित अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को 1 अक्टूबर 2026 से कार्य पूरा होने तक सीएसएमटी के बजाय निर्धारित स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें:
•ट्रेन संख्या 11002 बल्लारशाह – सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस
•ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा – सीएसएमटी एक्सप्रेस
•ट्रेन संख्या 12112 अमरावती सीएसएमटी एक्सप्रेस
•ट्रेन संख्या 11020 भुवनेश्वर – सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस
•ट्रेन संख्या 22120 मडगांव – सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस
•ट्रेन संख्या 22144 बीदर – सीएसएमटी एक्सप्रेस
•ट्रेन संख्या 22108 लातूर – सीएसएमटी एक्सप्रेस
ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेन:
•ट्रेन संख्या 12134 मंगलुरु – सीएसएमटी एक्सप्रेस
सीएसएमटी के पुनर्विकास के तहत बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकीकरण के लिए ये ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक आवश्यक हैं।
रेलवे के साथ सहयोग करें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है
Source – CR & RSB

