यात्रियों को मुगम, संरक्षित एवं आरामदायक रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01407/01408 बड़की-देहर का बालाजी-बहकी स्पेशल ट्रेन को नियमित करते हुए नए नंबर 20105/20106 में साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी जंक्शन, कोटा जंक्शन एवं सेवाई माधोपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव नेकर संचालित होगी। इसमे इन स्टेशनों के यात्रियों को बड़की (महाराष्ट्र) एवं जयपुर (राजस्थान) क्षेत्र की ओर रेल यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
1) गाड़ी संख्या 20105 बड़की-देह का बालाजी साप्ताहिक एक्सप्रेस
यह ट्रेन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 मे प्रत्येक रविवार को घड़की से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह अगले दिन पश्चिम मध्य रेल के भवानीमंडी स्टेशन पर 01:18 बजे, रामगंजमंडी जंक्शन पर 01:38 बजे, कोटा जंक्शन पर 02:45 बजे तथा सवाई माधोपुर जंक्शन पर 04:50 बजे पहुँचकर निर्धारित टहरावों के साथ सुबह 08:50 बजे देहर का बालाजी पहुंचेगी।
2) गाड़ी संख्या 20106 डेहर का बालाजी-बहकी साप्ताहिक एक्सप्रेस
यह ट्रेन दिनांक 12 अक्टूबर 2026 मे प्रत्येक मोमवार को देहर का बालाजी में दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह सवाई माधोपुर जंक्शन पर 14:25 बजे, कोटा जंक्शन पर 15:55 बजे, रामगंजमंडी जंक्शन पर 16:50 बजे तथा भवानीमंदी स्टेशन पर 17:10 बजे पहुंचकर निर्धारित ठहरावों के साथ अगले दिन सुबह 09:55 बजे घड़की पहुँचेगी।
प्रमुख ठहराव स्टेशन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लोनावला, कल्याण जंक्शन, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, दुर्गापुरा एवं जयपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना
इस ट्रेन में कुल 16 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2-Tier), 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3-Tier), 06 शयनयान श्रेणी (Sleeper), 04 सामान्य श्रेणी (General), 01 एसएलआरडी तथा 01 जनरेटर कार शामिल हैं।
यात्रीगण ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं सीटों की उपलब्धता की जानकारी रेलवे के एनटीईएस ऐप अथवा भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

