पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12141/42 पाटलिपुत्र–लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह व्यवस्था 6 अक्टूबर 2026 से लागू की गई है।
गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र–लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर स्टेशन पर ठहराव 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।
वहीं गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक–पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर स्टेशन पर ठहराव 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।
गहमर स्टेशन पर ठहराव दिए जाने के परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक–पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बक्सर स्टेशन पर ठहराव के समय में भी बदलाव किया गया है, जो 7 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ECR & RSB

