उत्तर रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 01483/01484 खड़की–हजरत निजामुद्दीन–खड़की के बीच द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कुल 28 यात्राएं निर्धारित हैं। ट्रेन संख्या 01483 खड़की–हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह सेवा 6 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन संख्या 01484 हजरत निजामुद्दीन–खड़की फेस्टिवल स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह सेवा 7 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।
इन ट्रेनों के निर्धारित ठहराव लोनावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानी मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन और मथुरा जंक्शन हैं। ट्रेनों में एसी 2-टियर और एसी 3-टियर कोच की संरचना होगी। ट्रेनों के ठहराव और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या भारतीय रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

