लखनऊ और आदित्यपुर के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन

रेलवे द्वारा लखनऊ और आदित्यपुर के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04218 लखनऊ–आदित्यपुर विशेष ट्रेन और ट्रेन संख्या 04217 आदित्यपुर–लखनऊ विशेष ट्रेन का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। इन ट्रेनों में एसी और स्लीपर क्लास की सुविधा होगी।

ट्रेन संख्या 04218 लखनऊ–आदित्यपुर विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर 2026 को चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से रवाना होकर रायबरेली जंक्शन, अमेठी, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, एनएससी बोस जंक्शन गोमो, भोजूडीह जंक्शन, अनारा, पुरुलिया जंक्शन और चांडिल जंक्शन होते हुए आदित्यपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04217 आदित्यपुर–लखनऊ विशेष ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 को चलेगी। यह ट्रेन आदित्यपुर से रवाना होकर चांडिल जंक्शन, पुरुलिया जंक्शन, अनारा, भोजूडीह जंक्शन, एनएससी बोस जंक्शन गोमो, गया जंक्शन, सासाराम, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अमेठी और रायबरेली जंक्शन होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED